फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3497 लोगों को लगा कोरोना का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोरोना से जंग जीतने के लिए गुरुवार को जिले के 43 केंद्रों के 53 बूथों पर वैक्सीनेशन का कार्य चला। इस दौरान 6480 की तुलना में 3497 नागरिकों व कर्मचारियों को टीका लगाया गया। प्रत्येक बूथ पर पांच-पांच स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन

वैक्सीन स्टोर प्रभारी पारसनाथ ने बताया कि गुरुवार को 43 केंद्रों के 53 बूथों पर टीकाकरण अभियान चला। कुल 6480 नागरिकों व कर्मचारियों को टीका लगना था, जिसमें से 3497 लोगों को टीका लगा। बताया कि सीएचसी अकबरपुर में 132, अरबन हेल्थ सेंटर पंडाटोला पर 17, अरबन हेल्थ सेंटर मोहसिनपुर पर 53, पीएचसी अरिऔना में 50, पीएचसी सिकंदरपुर में 17, पीएचसी बेवाना में 90, पीएचसी ताराखुर्द में 88, पीएचसी जमुनीपुर में 48, जिला अस्पताल में 186 लोगों को टीका लगा।
सीएचसी टांडा में 305, बड़ागांव ब्राहिमपुर में 27, उतरेथू में 60, एमयूसी टांडा में 50, ब्राहिमपुर कुसुमा में 17, पीपीसी टांडा में 17, राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में 60, सीएचसी भियांव में 119, पीएचसी बंदीपुर में 49, पीएचसी नेवादा में 48, सीएचसी बसखारी में 127, पीएचसी हंसवर में 38, पीएचसी मुंडेरा में 20, सीएचसी जलालपुर में 110, पीएचसी बंदीपुर में 60, धवरुआ में 17, पीएचसी मालीपुर में 50, महिला अस्पताल जलालपुर में 50 लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

यूपी एचसी जलालपुर में 20, पीएचसी सम्मनपुर में 10, सीएचसी कटेहरी में 239, पीएचसी अशरफपुर बरवां में 80, पीएचसी ओरंगनगर में 98, पीएचसी नसीरपुर में 99, पीएचसी आलापुर में 204, पीएचसी माडमऊ में 24, पीएचसी मकरही में 109, पीएचसी लखनपट्टी में 118, पीएचसी रामनगर में 70, सीएचसी भीटी में 170, सीएचसी जहांगीरगंज में 226, पीएचसी नरियांव में 21, पीएचसी कम्हरिया घाट में 69 व पीएचसी कमालपुर पिकार में 44 नागरिकों व कर्मचारियों को टीका लगाया गया।
सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने नागरिकों से आह्वान किया कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सभी को बढ़-चढ़कर टीका लगवाना चाहिए। इसके अलावा सभी जरूरी एहतियात भी बरतें। कोरोना प्रोटोकाल का पूरी तरह ध्यान रखा जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें