फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3367 अभ्यर्थियों ने परीक्षा से किया किनारा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में शनिवार को 3 हजार 367 अभ्यर्थियों ने इम्तिहान छोड़ दिया। हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान, इंटरमीडिएट की व्यावसायिक व संस्कृत विषय की परीक्षा में कुल 43 हजार 448 छात्र पंजीकृत थे। इनकी तुलना में 40 हजार 81 परीक्षार्थियों ने संबंधित केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा दी। इस बीच परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए दोनों पालियों में जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ ही सभी पांच सचल दल लगातार केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन

जिले के 111 केंद्रों पर शनिवार को हुई परीक्षा में 3367 अभ्यर्थियों ने इम्तिहान छोड़ दिया। डीआईओएस कार्यालय में बने कंट्रोल रूम में तैनात रंजना चौधरी ने बताया कि शनिवार को हुई परीक्षा में कुल 43 हजार 448 छात्र पंजीकृत थे। इनमें से 40 हजार 81 परीक्षार्थियों ने संबंधित केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा दी। ऐसे में 3367 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। बताया कि प्रथम पाली में हाईस्कूल के सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा में पंजीकृत 37 हजार 626 अभ्यर्थियों की तुलना में 34 हजार 679 छात्रों ने परीक्षा दी, जबकि 2947 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी।
इंटरमीडिएट की व्यावसायिक विषय की परीक्षा में पंजीकृत 632 अभ्यर्थियों की तुलना में 602 छात्रों ने परीक्षा दी, जबकि 30 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के संस्कृत विषय की परीक्षा में पंजीकृत 5190 अभ्यर्थियो की तुलना में 4800 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 390 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। डीआईओएस प्रवीण कुमार मिश्र ने बताया कि शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा निपटी। नकलविहीन परीक्षा के लिए सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ ही सचल दल लगातार संबंधित केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें