फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए 30 बसें रहेंगी रिजर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रोडवेज प्रशासन ने विशेष कार्य योजना तैयार की है। परीक्षा अवधि के दौरान 30 बसों को रिजर्व रखा गया है, जबकि जरूरत के अनुसार विभिन्न मार्गों पर अतिरिक्त बसों का संचालन भी किया जाएगा। सात से 10 जून तक लागू रहने वाली इस व्यवस्था के तहत प्रमुख रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन

अकबरपुर डिपो से अयोध्या, कानपुर, लखनऊ, आजमगढ समेत अन्य प्रमुख मार्गों पर यात्रियों की संख्या के अनुसार अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। जिन रूटों पर अधिक भीड़ मिलेगी, वहां तत्काल रिजर्व बसों को लगाया जाएगा। एआरएम हरिओम श्रीवास्तव बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर विभाग पूरी तरह सतर्क है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें