फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3.87 लाख किसानों को मिलेगी सम्मान निधि

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नव वर्ष 2022 शुरू होने के साथ ही जिले के 3 लाख 87 हजार किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की सौगात मिलेगी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को 10वीं किस्त के रूप में 2 हजार रुपये मिलेंगे। खास बात यह है कि नए वर्ष में 10 हजार ऐसे किसान हैं, जिन्हें योजना का पहली बार लाभ मिलेगा। जनवरी के पहले सप्ताह में सरकार की ओर से 10वीं किस्त का भुगतान करने की घोषणा किए जाने के बाद से किसान काफी उत्साहित हैं। किसानों का कहना है कि इन दिनों किसानों को गेहूं फसल में खाद डालने की जरूरत है। ऐसे में इस समय पैसा मिल जाएगा तो उनका काम आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

नए वर्ष के मौके पर सरकार किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 10वीं किस्त की सौगात देने जा रही है। जिले में 4 लाख 15 हजार किसान पंजीकृत हैं। इनमें से सत्यापित 3 लाख 87 हजार किसानों का डाटा सरकार को योजना के किस्त की भुगतान के लिए भेज दिया गया है। जबकि लगभग 28 हजार किसान ऐसे हैं, जिनके डाटा सत्यापन का कार्य चल रहा है। सरकार नए वर्ष के मौके पर किसानों को 10वीं किस्त की सौगात देने की तैयारी में है।
कंप्यूटर सहायक राजेश कुमार ने बताया कि इनमें से 10 हजार किसान ऐसे हैं, जिन्हें पहली बार योजना का लाभ मिलेगा। इससे किसानों में उत्साह का माहौल है। किसानों की मानें तो इन दिनों गेहूं फसल में खाद डालने का समय चल रहा है। ऐसे में यदि उन्हें इस बीच 2 हजार रुपये की किस्त मिल जाती है तो काफी आसानी होगी। किसानों ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया है। अकबरपुर के किसान अरविंद त्रिपाठी व प्रमोद वर्मा ने कहा कि सरकार की यह योजना किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। जरूरत है कि सम्मान निधि की राशि को कम से कम दोगुना किया जाए। प्रदेश सरकार को भी इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।
विज्ञापन

किसान जल्द कराएं बायोमीट्रिक
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पा रहे किसान जल्द से जल्द अपना ऑनलाइन बायोमीट्रिक सत्यापन करा लें। किसान अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र, ग्राहक सेवा केंद्र आदि से सत्यापन करा सकते हैं। शासन का निर्देश है कि योजना का लाभ ले रहे किसान 31 मार्च तक इस प्रक्रिया को पूरी कर लें। यदि किसान 31 मार्च तक बायोमीट्रिक सत्यापन नहीं कराते हैं, तो उन्हें 11वीं किस्त मिलने में दिक्कत हो सकती है। ऐसे में जरूरी है कि किसान समय रहते इस प्रक्रिया को पूरी करें। फिलहाल 10वीं किस्त के भुगतान पर इसका कोई असर नही पड़ेगा।
जल्द मिलेगी किसानों को 10वीं किस्त
शासन के निर्देश पर जिले के सत्यापित 3 लाख 87 हजार किसानों की सूची भेज दी गई है। उम्मीद है कि नए वर्ष के प्रथम सप्ताह के अंदर ही किसानों को 10वीं किस्त का लाभ मिल जाएगा। ऑनलाइन आने वाले आवेदनों के सत्यापन का कार्य चल रहा है, जिससे सभी किसानों को योजना का लाभ मिल सके।
विज्ञापन

-पीयूष राय, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें