फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

275 अभ्यर्थियों ने नहीं दी डीएलएड परीक्षा

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के संतकबीर इंटर कॉलेज में डीएलएड परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों की होती चेकिंग। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के दो केंद्रों पर आयोजित डीएलएड परीक्षा के तीसरे दिन मंगलवार को 475 अभ्यर्थियों की तुलना में 200 परीक्षार्थियों ने एग्जाम दिया। 275 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किनारा कर लिया। परीक्षा को सकुशल निपटाने के लिए सुरक्षा के सख्त प्रबंध किए गए थे। साथ ही परीक्षा के दौरान कोरोना प्रोटोकाल का भी पूरी तरह से ध्यान रखा गया।
विज्ञापन

बीते रविवार से जिले में डीएलएड परीक्षा शुरू हुई थी। वैसे तो इस परीक्षा के लिए कुल सात केंद्र बनाए गए हैं, लेकिन शुरुआती दौर में मात्र दो केंद्रों पर ही परीक्षा चल रही है। मंगलवार को भी जिले के संतकबीर इंटर कॉलेज सैदापुर व रामदेव जनता इंटर कॉलेज कटेहरी में डीएलएड की परीक्षा हुई। कुल 475 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, लेकिन 200 अभ्यर्थियों ने ही केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा दी। ऐसे में 275 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
डायट से मिली जानकारी के अनुसार संतकबीर इंटर कॉलेज सैदापुर में पंजीकृत 387 अभ्यर्थियों की तुलना में 142 ने परीक्षा दी, जबकि 245 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार रामदेव जनता इंटर कॉलेज कटेहरी में पंजीकृत 88 अभ्यर्थियों की तुलना में 58 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 30 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए इस दौरान सभी जरूरी कदम उठाए गए थे। इसके अलावा कोरोना प्रोटोकाल का भी पूरी तरह से पालन किया गया। न सिर्फ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया, बल्कि मास्क की भी अनिवार्यता सुनिश्चित की गई। इसके अलावा केंद्र में प्रवेश करने वाले परीक्षार्थियों को सैनिटाइज किए जाने की भी व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें