फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। जलालपुर व मालीपुर पुलिस टीम ने बीती रात मुठभेड़ में 25 हजार के एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल हो गया। उसे जलालपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। पकड़े गए बदमाश के पास से पुलिस ने तमंचा, दो कारतूस के अलावा बाइक भी बरामद की है। एसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश को जेल भेज दिया गया है, जबकि दूसरे का तलाश जारी है।
विज्ञापन

एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि बीती रात जलालपुर पुलिस टीम चेकिंग अभियान चला रही थी। इस बीच बाइक से दो संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो वह भागने लगे। इस पर जलालपुर पुलिस ने उनका पीछा किया। मालीपुर की तरफ भाग रहे बदमाशों को पकड़ने के लिए टीम ने मालीपुर थाने को सूचित किया। इसके बाद दोनों टीमों ने घेराबंदी की, तो बदमाश रुदौलीमाफी की तरफ भागने लगे। पंचायत भवन के निकट उनकी बाइक फिसल गई और बदमाश गिर पड़े और पुुलिस टीम ने उन्हें घेर लिया। इस पर बदमाश पुलिस पर फायरिंग करने लगे।
पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से शेरबहादुर यादव उर्फ मोनू यादव निवासी पिपरी बसखारी को दबोच लिया। उसके पास से पुलिस ने तमंचा, दो कारतूस के अलावा बाइक बरामद की। एसपी ने बताया कि फरार दूसरे बदमाश की पहचान योगेंद्र चौहान उर्फ योगी निवासी पुनरहा, थाना बेलघाट, जिला गोरखपुर के रूप में हुई है। उसकी तलाश जारी है। बताया कि बदमाशों का आपराधिक इतिहास है। बाद में उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें