बसखारी (अंबेडकरनगर)। बसखारी पुलिस टीम ने छापा मारकर यूपी गैंगेस्टर एक्ट के वांछित 25 हजार के इनामी अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने अपराधी को जेल भेज दिया।
एसओ श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि एसपी आलोक प्रियदर्शी के निर्देश पर पुलिस धरपकड़ अभियान चला रही है। इस बीच शुक्रवार को एसआई कृपाशंकर यादव ने पुलिस टीम के साथ विशेष अभियान के दौरान रुद्रपुर भगाही के पास यूपी गैंगेस्टर एक्ट के वांछित व 25 हजार के इनामी देवीशंकर निवासी सुल्तानपुर खास, प्रयागराज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे लंबे समय से तलाश रही थी, परंतु वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रहा था। इस बीच एसपी ने उसके विरुद्ध 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया।
पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी थी। इस बीच पुलिस टीम ने रुद्रपुर भगाही नहर के पास वांछित को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए देवीशंकर का आपराधिक इतिहास है। वह एक गिरोह का मुखिया है। गिरोह के सदस्यों की ओर से हत्या, लूट, छिनैती व अन्य आपराधिक घटनाओं का अंजाम दिया जाता है। इन बदमाशों ने बीते दिनों बसखारी थाना क्षेत्र में एक ट्रक लूटकांड को भी अंजाम दिया था।