फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जहरीला दाना चुगने से 25 मुर्गियां मरीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के सदरपुर सिझौली में शनिवार को जहरीला दाना चुगने से 25 मुर्गियां मर गईं। मुर्गी पालक के हर्जाना मांगने पर विवाद शुरू हो गया। पीआरवी कर्मियों ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। दोनों तरफ से तहरीर मिलने पर शहर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी रजनीकांत के मुताबिक 14 नवंबर को उनकी 25 मुर्गियां घर से निकलकर किरन देवी के खेत में चली गई थीं, जहां दाना चुगने के बाद उनकी मौत हो गई थी। उसी दिन कीटनाशक डालने के बाद खेत की जोताई की गई थी और गेहूं बोया गया था। रजनीकांत का कहना है कि वही गेहूं चुगने के बाद उनकी मुर्गियां मर गईं। इस पर वह हर्जाना मांगने किरन के घर पहुंचे तो बात बढ़ गई।
आरोप है कि किरन के परिवार के लोग गाली-गलौज करने लगे। देखते ही देखते विवाद होने लगा। दोनों पक्षों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्थिति संभाली और दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। सीओ अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि मुर्गियों की मौत को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जाएगी। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें