अंबेडकरनगर। किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में निरुद्ध बाल अपचारी की जमानत अपील विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट मोहन कुमार ने खारिज कर दी। कोर्ट ने किशोर न्याय बोर्ड के 26 सितंबर के आदेश को बरकरार रखा। मालीपुर क्षेत्र में दर्ज मामले में पीड़िता की मां ने 15 मई को नाबालिग पुत्री के लापता होने की तहरीर दी थी।
विज्ञापन
पीड़िता ने पुलिस और मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दिया कि वह अपनी मर्जी से बाल अपचारी के साथ आजमगढ़ और मऊ होते हुए बिहार गई थी। वहां मंदिर में शादी कर एक माह तक साथ रही। उसने गर्भवती होने और बाल अपचारी के साथ रहने की इच्छा जताई। पैथोलॉजी रिपोर्ट में गर्भावस्था की पुष्टि हुई थी।
घटना के समय बाल अपचारी की उम्र 16 वर्ष सात माह 10 दिन थी। प्रोबेशन अधिकारी की रिपोर्ट में अनुशासनहीनता का उल्लेख था। कोर्ट ने साक्ष्यों, अपराध की प्रकृति और संभावित शारीरिक व मनोवैज्ञानिक खतरे को देखते हुए जमानत अपील खारिज कर दी। (संवाद)