फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद के लिए बढ़ेंगे 20 क्रय केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। एक अप्रैल से प्रारंभ हो रही गेहूं खरीद सुचारु रूप से हो सके, इसके लिए 20 नए क्रय केंद्र बढ़ाए जाने की तैयारी है। बीते दिनों ही 48 क्रय केंद्र बनाए गए थे। अब 20 क्रय केंद्र बढ़ने से जिले में क्रय केंद्रों की संख्या बढ़कर 68 हो जाएगी। सभी एजेंसियों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे समय रहते क्रय केंद्र पर जरूरी व्यवस्थाएं पूर्ण कर लें। न सिर्फ बोरे की व्यवस्था करें, बल्कि जरूरी राशि भी उपलब्ध कराएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन

धान खरीद का कार्य संपन्न होने के बाद अब प्रशासन ने गेहूं खरीद को सुचारु रूप से कराने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। किसानों को गेहूं की बिक्री करने में किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए बीते दिनों ही एडीएम अशोक कुमार कनौजिया के दिशा निर्देशन में चार एजेंसियों के कुल 48 क्रय केंद्र जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में स्थापित किए गए थे। इसमें खाद्य विभाग के 10, पीसीएफ के 36, मंडी समिति के एक व भारतीय खाद्य निगम के एक क्रय केंद्र शामिल हैं।
एक अप्रैल से गेहूं खरीद का कार्य जिले में प्रारंभ होने जा रहा है। ऐसे में खरीद में किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए प्रशासन लगातार ठोस कदम उठा रहा है। इस बीच शनिवार को एडीएम अशोक कुमार कनौजिया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में तय किया गया कि किसानों के हित को देखते हुए क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाए। एडीएम ने संबंधित एजेेंसियों को निर्देशित किया कि 20 नए क्रय केंद्र बनाए जाएं। खाद्य एवं विपणन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार तक 20 केंद्र बढ़ा दिए जाएंगे। ऐसे में जिले में क्रय केंद्रों की संख्या बढ़कर 68 हो जाएगी। नए क्रय केंद्रों की स्थापना समय रहते कर दी जाए, इसके लिए संबंधित एजेंसियों को जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

क्रय केंद्रों पर पूरी करें व्यवस्थाएं
एक अप्रैल से प्रारंभ हो रहे खरीद कार्य को सुचारु रूप से संपन्न कराने को लेकर सभी एजेंसियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। खाद्य एवं विपणन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि सभी एजेंसियों के जिम्मेदारों को निर्देशित किया गया है कि एक अप्रैल से पहले सभी क्रय केंद्रों पर जरूरी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएं। बोरों की उपलब्धता के साथ ही जरूरी राशि भी उपलब्ध करा दी जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। जांच के दौरान यदि कहीं किसी भी प्रकार की कमी मिली, तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
68 हो जाएगी क्रय केंद्रों की संख्या
एक अप्रैल से जिले में गेहूं खरीद का कार्य प्रारंभ हो रहा है। इसके लिए सभी जरूरी निर्देश जिम्मेदारों को दिए गए हैं। पहले खरीद के लिए 48 क्रय केंद्र बनाए गए थे, लेकिन अब 20 नए क्रय केंद्र बनाए जाने का निर्देश दिया गया है। ऐसे में अब क्रय केंद्रों की संख्या बढ़कर 68 हो जाएगी।
विज्ञापन

-अशोक कुमार कनौजिया, एडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें