फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन ब्लॉकों में एक-दूजे के हुए 186 जोड़े

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के भियांव ब्लॉक में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में वैवाहिक रस्म अदा करते वर-वधू। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के तीन ब्लॉक मुख्यालयों पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें कुल 186 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। डीएम सैमुअल पॉल एन ने भियांव ब्लॉक में नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। वहीं बसखारी ब्लॉक में जिला पंचायत अध्यक्ष व जहांगीरगंज ब्लॉक में विधायक त्रिभुवन दत्त सहित अन्य अतिथियों वर-वधू के सुखमय भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

भियांव ब्लॉक परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि मौजूद डीएम सैमुअल पॉल एन ने कहा कि सरकार की इस योजना से गरीब परिवार की बेटियों के हाथ आसानी से पीले हो रहे हैं। पूर्व विधायक सुभाष राय ने कहा कि सामूहिक विवाह योजना में हजारों बेटियों के हाथ अब तक पीले हो चुके हैं। कार्यक्रम में 66 वर-वधू अपनी परंपरा के अनुसार सात जन्मों के बंधन में बंधे। इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी आरके चौरसिया, विशाल यादव, एके पांडेय, प्रदीप दुबे व इरफान अहमद आदि मौजूद रहे।
जहांगीरगंज ब्लॉक परिसर में 49 जोडे़ एक-दूसरे के हुए। विधायक त्रिभुवनदत्त ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद सभी को तय करना चाहिए । पूर्व विधायक अनीता कमल ने सरकार की इस योजना को अत्यंत लाभप्रद बताया। पूर्व प्रमुख अरविंद सिंह, भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ संयोजक उपमा पांडेय ने कहा कि सरकार ने महिलाओं के प्रति कई योजनाएं चलाकर उनकी बेहतरी का काम किया है। इस मौके पर बीडीओ दिनेश सिंह, सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण चंद्रभूषण, ग्राम पंचायत अधिकारी जितेंद्र प्रजापति, भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र प्रताप वर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुमन पांडेय व विवेक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बसखारी ब्लॉक परिसर में 71 जोड़ों ने शादी रचाई। बीडीओ भीष्म प्रसाद के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर उर्फ साधू वर्मा व विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र मोहन उर्फ संजय सिंह मौजूद रहे। बसखारी ब्लॉक से 33, टांडा से 28, कटेहरी से आठ व भीटी से एक जोड़े ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ उठाया।
अतिथियों ने सभी नवदंपतियों को सरकार द्वारा उपलब्ध योजनाओं का लाभ प्रदान किया। अतिथियों ने सभी जोड़ों को आशीर्वाद देकर एक सेट बर्तन, पायल, बिछिया, शृंगार किट व एक ब्रीफकेस देकर विदाई दी। इस मौके पर एडीओ समाज कल्याण सुरेंद्र कुमार चौधरी, कपिलदेव वर्मा, शैलेश पांडेय, केसी सिंह, रुद्र प्रसाद उपाध्याय, सुग्रीम कनौजिया, जिला पंचायत सदस्य अंगद निषाद व शुभम पालीवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें