फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजा सुहेलदेव के आदर्शों पर चलें युवा

विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर विजय जुलूस निकालते अखिल भारतीय राजभर समाज के लोग। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। महाराजा सुहेलदेव के 989वें विजय दिवस के मौके पर शुक्रवार को अखिल भारतीय राजभर संगठन के तत्वावधान में लोरपुर स्थित अठखंभा से बाइक रैली निकाली गई। विजय यात्रा के रूप में निकली बाइक रैली कलेक्ट्रेट पहुंचकर संपन्न हुई। यहां आयोजित सभा में महाराजा सुहेलदेव के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए आदर्शों पर चलने की अपील की गई। युवाओं से आह्वान किया गया कि वे सुहेलदेव के मिशन को आगे बढ़ाएं, जिससे समाज का तेजी से विकास हो सके।
विज्ञापन

लोरपुर स्थित ऐतिहासिक अठखंभे से संगठन के जिलाध्यक्ष रामकिशोर राजभर के नेतृत्व में बाइक रैली निकली। रैली शहजादपुर, फव्वारा तिराहे, पुराने तहसील तिराहे, बस स्टेशन, पटेलनगर होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर संपन्न हई। विजय यात्रा के रूप में निकली रैली यहां जनसभा में परिवर्तित हो गई।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव ने अपना पूरा जीवन समाज के उत्थान में लगा दिया था। उनका कहना था कि सम्मान के लिए किसी से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करना चाहिए। किसी भी समाज के उत्थान की जिम्मेदारी युवाओं पर है। ऐसे में युवाओं को चाहिए कि वे महाराजा सुहेलदेव के बताए आदर्शों पर चलकर समाज के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।
विज्ञापन

संगठन से जुड़े सियाराम, रामचंद्र, शारदा देवी, रामनायक ने कहा कि किसी भी समाज का विकास तभी होगा, जब शत-प्रतिशत साक्षरता होगी। ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी है कि न सिर्फ अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दें, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। यदि कोई आर्थिक मुश्किलों के चलते शिक्षा हासिल करने में सक्षम न हो, तो उसकी साधन संपन्न लोग मिलकर सहायता प्रदान करें। एक-दूसरे की मदद कर ही समाज को न सिर्फ आगे बढ़ाया जा सकता है, बल्कि सम्मान भी हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें