जलालपुर अर्बन पीएचसी पर आयोजित आरोग्य मेले में इलाज करते चिकित्सक।
अंबेडकरनगर। जिले के 29 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें कुल 1,745 मरीजों का इलाज किया गया। आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने के साथ ही आवश्यकतानुसार जांच भी कराई गई। साथ ही संचारी रोगों से बचाव के बारे में भी जानकारी दी गई।
बेहतर इलाज की उम्मीद लेकर सुबह से ही मरीज नजदीकी केंद्रों पर पहुंचने लगे। चिकित्सकों की टीम ने जांच के साथ ही आवश्यकतानुसार दवाएं उपलब्ध कराईं। नोडल अधिकारी डॉ. संजय वर्मा ने बताया कि मरीजों के बेहतर इलाज के लिए 85 चिकित्सक व 155 पैरा मेडिकल स्टाफ की तैनाती की गई थी। मेले में गैस्ट्रो के 36, शुगर के 42, ब्लड प्रेशर के 52, बुखार के 63 मरीजों का इलाज सुनिश्चित किया गया। इसके अलावा 26 लोगों की आंख का भी परीक्षण किया गया। साथ ही लोगों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया गया। कहा गया कि बेहतर सार्फ- सफाई के आधार पर ही संचारी रोगों के फैलने पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सकता है।