फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: विवाहिता की मौत, पति समेत चार पर हत्या का केस

Sun, 03 Nov 2024 10:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। कौड़ाही गांव में रविवार सुबह नवविवाहिता का शव संदिग्ध हालात में घर के ही एक कमरे में रस्सी के सहारे छत से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मां की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज के लिए हत्या किए जाने का केस दर्ज कर मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रविवार सुबह गांव निवासी सरवन की पत्नी निशा (27) का शव घर के ही एक कमरे में रस्सी के सहारे छत से लटका मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना देने की बजाए उसे नीचे उतारा और सीएचसी बसखारी लेकर पहुंच गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी बीच जानकारी होते ही महिला के मायके पड़ोसी जनपद आजमगढ़ के अतरौला थाना क्षेत्र के सेनपुर से मां बसंती व अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। मां ने बाद में थाने पहुंचकर केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। कहा कि दो वर्ष पहले उसने अपनी पुत्री निशा का विवाह कौड़ाही निवासी सरवन से किया। उस समय क्षमता से अधिक दहेज भी दिया। विवाह के बाद से ही उसकी पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। शनिवार रात ससुरालीजन ने उसकी पुत्री की हत्या कर दी और उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए रस्सी के सहारे छत से लटका दिया।


एसओ संतकुमार सिंह बताया कि तहरीर के आधार पर पति सरवन, देवर सूरज व धीरज के साथ ही सास के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने समेत अन्य धाराओं में कसे दर्ज कर लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी। मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें