फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन आरोग्य मेले में 1682 मरीजों का हुआ इलाज

विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय स्थित नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मेले का जायजा लेते डीएम सैमुअल - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला के तहत रविवार को जिले के 29 केंद्रों पर मेले का आयोजन हुआ। इसमें कुल 1682 मरीजों ने बेहतर उपचार का लाभ उठाया। इसके अलावा स्वास्थ्य मेले मेें आयुष्मान योजना के पात्रों का गोल्डन कार्ड बनाने के साथ ही सरकार द्वारा स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से चलायी जा रहीं अन्य योजनाओं का लाभ दिया गया। स्वास्थ्य विभाग ने आम नागरिकों से मेले में पहुंचकर बेहतर उपचार की सुविधाओं का लाभ उठाने का आह्वान भी किया है। डीएम ने सीएमओ के साथ नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर मेले का जायजा लिया।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार सत्ता में आने के बाद आम नागरिकों को बेहतर उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है। इसी कड़ी में सरकार के निर्देश पर जिले में मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर किया जा रहा है। रविवार को जिले के 29 केंद्रों पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय वर्मा ने बताया कि 29 केंद्रों पर आयोजित स्वास्थ्य मेले में कुल 1682 मरीजों का उपचार किया गया। चिकित्सकों ने आवश्यकतानुसार मरीजों को दवाइयां भी दीं। कहा कि शासन का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। ऐसे में नागरिकों को अपने नजदीकी केंद्रों पर पहुंचकर मेले का लाभ उठाना चाहिए।
भीटी सीएचसी पर आयोजित मेले में 60 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। सीएचसी प्रभारी डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव के नेतृत्व में डॉ. शशि कुमार व डॉ. मनीष आदि ने मरीजों का उपचार किया। विद्युतनगर के ब्राहिमपुर कुसुमा में आयोजित जन आरोग्य मेले में प्रभारी डॉ. रामकुमार यादव के नेतृत्व में डॉ. एसएस अंसारी, राजेश कुमार व डॉ. प्रवीण शर्मा आदि ने 69 मरीजों का इलाज किया।
विज्ञापन

डीएम सैमुअल पॉल एन ने सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा के साथ नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर में मेले का निरीक्षण किया। यहां पर अधिकारियों ने आयुर्वेदिक व एलोपैथिक काउंटर का निरीक्षण करने के साथ ओपीडी, मेडिसिन कक्ष का निरीक्षण किया। महिलाओं की ओर से बाहर लगाए गए फलों व सब्जियों के स्टाल का जायजा भी डीएम ने लिया। यहां पर आयुर्वेदिक काउंटर पर 18 व एलोपैथ काउंटर पर 27 मरीजों का उपचार किया गया।
सीएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में आयुष्मान कार्ड, गर्भवती महिलाओं की जांच, टीकाकरण, कोविड 19 की जांच, मलेरिया की जांच, टीकाकरण आदि कार्य भी सुचारु रूप से किए जाते हैं। साथ ही स्वास्थ्य मेले में पहुंचने मरीजों व नागरिकों के लिए बैठने व शुद्ध पेयजल की भी व्यवस्था रहती है। कहा कि मेले का अधिकाधिक मरीज लाभ उठा सकें इसके लिए प्रचार-प्रसार भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें