फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1553 परीक्षार्थियों ने छोड़ दी संस्कृत बोर्ड की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में शनिवार को संस्कृत बोर्ड की परीक्षा शुरू हुई। जिले के 11 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में पूर्व मध्यमा से उत्तर मध्यमा के कुल 3871 छात्र पंजीकृत थे। इसमें से 1553 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 2378 छात्र-छात्राओं ने ही परीक्षा दी। पहले दिन दोनों पाली में आयोजित परीक्षा में अनिवार्य संस्कृत विषय की परीक्षा हुई। डीआईओएस ने कई परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिले के 11 केंद्रों पर शनिवार को संस्कृत बोर्ड की परीक्षा हुई। पूर्व मध्यमा व उत्तर मध्यमा के छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में हिस्सा लिया। माध्यमिक शिक्षा विभाग कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक शशिकांत ने बताया कि पहले दिन अनिवार्य संस्कृत विषय की परीक्षा हुई। जिले के कुल 11 केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा के लिए कुल 3871 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे।
सुबह की पाली में आयोजित पूर्व मध्यमा की परीक्षा के लिए 2 हजार 66 परीक्षार्थी, जबकि दूसरी पाली में उत्तर मध्यमा में 1805 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। प्रथम पाली में 2 हजार 66 की तुलना में 1241 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी, जबकि 885 छात्रों ने परीक्षा से किनारा कर लिया। इसी तरह दूसरी पाली की परीक्षा में 1805 की तुलना में 1137 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 668 ने परीक्षा छोड़ दी। सभी केंद्रों पर चल रही परीक्षा का जायजा लेने के लिए डीआईओएस प्रवीण कुमार मिश्र स्वयं कई केंद्रों पर पहुंचे। परीक्षा से जुड़ी व्यवस्था का जायजा लेने के साथ ही विद्यालय में बने कंट्रोल व कक्षों में लगे सीसीटीवी कैमरे का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

डीआईओएस ने बसखारी के गायत्री संस्कृत विद्यालय भटपुरवा का निरीक्षण किया। यहां पर दोनों पालियों में कुल 321 छात्र पंजीकृत थे। इसमें से 215 छात्रों ने परीक्षा दी, जबकि 106 परीक्षार्थी गैरहाजिर थे। रामदुलारी बालिका संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय टांडा के प्राचार्य विक्रम त्रिपाठी ने बताया कि पूर्व मध्यमा से लेकर उत्तर मध्यमा तक की परीक्षाएं शुरू हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें