फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र संघ अध्यक्ष की पिटाई, थाने में दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र संघ अध्यक्ष की पिटाई कर छीने रुपये
विज्ञापन

जलालपुर। बाबा बरूआ दास पीजी कॉलेज परुइया आश्रम के छात्र संघ अध्यक्ष पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला बोलते हुए मारपीट दी। जेब में रखी 1 हजार नकदी भी छीन ली गई। हालांकि उनके शोर मचाने पर पहुंचे कुछ लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत करवाया। अध्यक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।


मामला जलालपुर थाने का है। बताया जाता है कि बाबा बरुआ दास पीजी कॉलेज परुइया आश्रम छात्रसंघ अध्यक्ष कुंदन सोनी मंगलवार अपरान्ह विद्यालय से घर जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। जब तक वे कुछ समझ पाते तब तक संबंधित लोगों ने उनके ऊपर जानलेवा हमला बोलते हुए उनकी पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


विरोध करने पर हमलावरों ने रिवाल्वर निकाल जान से मारने की धमकी भी दी। उनके जेब से 1 हजार नकदी भी आरोपियों ने निकाल लिया। हालांकि मामला और बढ़ते देख अध्यक्ष ने जाने बचाने के लिए गुहार लगा दी। शोर सुन इर्द गिर्द के लोग व कुछ छात्र मौके पर पहुंचे और मामले में बीच बचाव कर मामला शांत करवाया।
विज्ञापन


हालांकि घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। बाद में अध्यक्ष ने थाने पहुंचकर मामले की तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। उधर जलालपुर थाना प्रभारी नीरज सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन के बाद कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें