फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा दुकान से ढाई लाख के गहने लेकर फरार हो उच्चके

विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। एक सराफा व्यवसायी को उचक्कों ने चपत लगाते हुए लगभग ढाई लाख के गहने पार कर दिए। खरीदार बनकर आए उचक्कों ने व्यापारी को बातों में उलझा लिया। इसके बाद गहने लेकर देखते ही देखते दोनों भाग निकले। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने नाकेबंदी की लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र आलापुर के रामनगर बाजार में न्योरी मुख्य मार्ग पर रमेशचंद्र सोना की सराफे की दुकान है। रमेश के मुताबिक गुरुवार दोपहर लगभग सवा 12 बजे एक युवक दुकान पर पहुंचा और सोने के आभूषण दिखाने की बात की। ग्राहक समझ वह उसे आभूषण दिखाने लगे। इसी बीच एक अन्य युवक पहुंचा और वह भी आभूषण की खरीदारी की बात करते हुए देखने लगा। दोनों उचक्कों के सब्जबाग में रमेशचंद्र उलझ गए। इस बीच एक युवक दुकान से उठा और कुछ आभूषण लेकर भाग गया। वह जब तक कुछ समझ पाते तब तक दूसरा भी निकल गया। उनकी गुहार पर पास-पड़ोस के दुकानदार पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घेराबंदी की लेकिन सफलता नहीं मिली। व्यापारी के मुताबिक उचक्कों ने करीब ढाई लाख के सोने के आभूषण पार कर दिए। सीओ आरपी राय व थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने व्यापारी के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर पूछताछ की। व्यापारी ने थाने में घटना को लेकर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें