फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 मदरसों को जारी हुई नोटिस, वापस होगी मान्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। फर्जी ढंग से मदरसा संचालन करने वालों पर शासन के निर्देश पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गत दिवस जांच में मानक पूरा न करने वाले ऐसे 14 मदरसों को नोटिस जारी किया गया है। इसमें निर्देशित किया गया है कि यदि तीन माह के अंदर मानक नहीं पूरा किया जाता, तो न सिर्फ संबंधित के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी, बल्कि मान्यता स्वत: ही रद्द हो जाएगी। नोटिस जारी होने से संबंधित मदरसा संचालकों में हड़कंप का माहौल है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद योगी सरकार ने फर्जी ढंग से संचालित मदरसों पर अंकुश लगाए जाने का निर्णय लिया। इसके तहत न सिर्फ मदरसा पोर्टल पर आवश्यक जानकारियां अपलोड किए जाने का निर्देश दिया गया, बल्कि जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा मदरसों का स्थलीय सत्यापन भी कराया गया। बताते चलें कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 344 मदरसे संचालित हो रहे हैं। शासन के तमाम दिशा-निर्देश के बाद गत दिवस जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने मदरसों द्वारा मदरसों का स्थलीय सत्यापन कराया गया, तो कुछ मदरसों द्वारा उपलब्ध पत्रावलियों में कमी पाई गई। इस पर गत दिवस जिला अल्पसंख्यक विभाग ने ऐसे 14 विद्यालयों को नोटिस जारी कर तीन महीने के अंदर आवश्यक मानक पूरा किए जाने का निर्देश दिया।

इन मदरसों को जारी हुआ नोटिस
जिन मदरसों को नोटिस जारी किया गया है उनमें डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम गोहिला बसखारी, अब्दुल्ला अरबिक पर्सियन स्कूल परसौना रामनगर, मदरसा अरबिया मजहरुल उलूम रहमानीपुर पैकौली, अरबिया नूरुल उलूम हथिनाराज, मदरसा नबी हसन इदरीसी परसावां हाशिमपुर, ख्वाजा गरीब नवाज एजुकेशन गनपतपुर, जामिया अरबिया सिराजुल उलूम मुजाहिदपुर बसखारी, अरबिया नूरुल उलूम मछलीगांव सम्मनपुर, अरबिया जियाउल उलूम बलरामपुर सरैया राजेसुल्तानपुर, सादुल्ला मेमोरियल अरबी तालीम कोटवा जलालपुर, जामिया अशरफिया अशरफपुर किछौछा, फैजाने नाजिमी सिंघलपट्टी, इसलामिया फैजाने सरिया जहांगीरगंज व फलाहे मिल्लत पेठिया जलालपुर शामिल हैं।
विज्ञापन


समाप्त होगी मान्यता
14 मदरसों को नोटिस जारी किया गया है। दी गई नोटिस में कहा गया कि यदि तीन माह में मानक पूरा नहीं किया जाता, तो न सिर्फ उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी, बल्कि मान्यता समाप्त कर दी जाएगी। -जगन्नाथ पांडेय, प्रभारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें