फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अविस्मरणीय रहेगा अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा किया गया सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में बुधवार को लखनऊ में सम्मानित होकर वापस घर लौटे मेधावियों अमर उजाला का आभार जताते हुए कहा कि सम्मान से उन्हें नई उर्जा मिली है। मुख्यमंत्री से सम्मानित होना गर्व की बात है। इस पल को वह कभी भी भुला नहीं सकेंगे। मेधावियों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से युवाओं को नई प्रेरणा मिलेगी। साथ ही वे बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश भी करेंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मधावियों को प्रत्येक वर्ष अमर उजाला फाउंडेशन सम्मानित करता चला आ रहा है। इसी क्रम में बुधवार को लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कार्यक्रम का आयोजन कर समारोहपूर्वक मेधावियों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में भाग लेकर वापस लौटे जिले के चार मेधावियों ने एक स्वर में अमर उजाला को थैंक्स कहा। कहा कि वे इस पल को कभी भुला नहीं पाएंगे। हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त करने वाली लवली दुबे ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा सम्मानित किया जाना सराहनीय कदम है। हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश में नौवां स्थान प्राप्त करने वाली नीलेश विश्वकर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होकर वह गर्व महसूस कर रही है। इस पल को वह कभी भुला नहीं सकेगी।
इंटरमीडिएट परीक्षा में 9वां स्थान प्राप्त करने वाले अनिमेष ने कहा कि मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होकर वह खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। कहा कि सम्मानित होने वाले पल को उसने मोबाइल में कैद करा लिया है। वह इस पल को जिंदगी में कभी नहीं भूलेगा। 10वां स्थान प्राप्त करने वाली शताक्षी सिंह ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से युवाओं को नई प्रेरणा मिलेगी। इससे युवाओं को नई उर्जा मिलेगी। मेधावियों के साथ गईं जीजीआईसी प्रधानाचार्या डा. तारा वर्मा ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन के कार्यक्रम में भाग लेकर वह खुद को खुशकिस्मत महसूस कर रही हैं। कार्यक्रम के दौरान मेधावियों के साथ जाने वालों को जो सम्मान दिया गया, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें