फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिशाषी अभियंता नलकूप का रोका वेतन, स्पष्टीकरण नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिशाषी अभियंता नलकूप का रोका वेतन, नोटिस
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। बिना किसी सूचना के कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक से नदारद रहने वाले अधिशाषी अभियंता नलकूप का डीएम ने वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। आवश्यक जानकारी न दे पाने के चलते सहायक अभियंता नलकूप को प्रतिकूल प्रविष्ट दी गई। आवासीय योजना व सत्यापन फीडिंग में लापरवाही बरते जाने पर सभी खंड विकास अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। छात्र-छात्राओं व पेंशनधारकों के खातों से आधार लिंक का कार्य पूर्ण न होने को लेकर समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग व दिव्यांग कल्याण अधिकारी को कड़ी चेतावनी देते हुए अविलंब कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
गौरतलब है कि शासन के निर्देश पर प्रत्येक माह विकास कार्यों की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होती है। इसी क्रम में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। इसमें बिना किसी सूचना के अधिशाषी अभियंता नलकूप के अनुपस्थित होने पर डीएम ने स्पष्टीकरण मांगते हुए वेतन रोके जाने का निर्देश दिया। उपस्थित सहायक अभियंता नलकूप द्वारा आवश्यक जानकारियां न दिए जाने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए प्रतिकूल प्रविष्ट दिए जाने का निर्देश दिया। आवासीय योजना की समीक्षा के दौरान पूर्ण हुए आवासों के बारे में विस्तृत जानकारी न दिए जाने व सत्यापन कार्य की जांच रिपोर्ट न उपलब्ध कराए जाने पर डीएम ने सभी खंड विकास अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। निर्देशित किया कि अगली बैठक में सभी कार्य पूर्ण हो जाने चाहिए। अन्यथा विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं व पेंशनधारकों के खातों से आधार नंबर लिंक होने का कार्य अब तक पूर्ण न होने पर सीडीओ ओपी आर्य ने समाज कल्याण अधिकारी, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी व दिव्यांग कल्याण अधिकारी को अतिशीघ्र आधार लिंक का कार्य पूर्ण किए जाने का निर्देश दिया। राशन कार्ड में आने वाली शिकायतों को लेकर जिलापूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि ऐसे पात्र जिनका नाम किसी कारणवश कट गया है, उनका राशनकार्ड बनवाया जाए। इस दौरान एडीएम गिरिजेश त्यागी, डीडीओ मथुरा प्रसाद मिश्र, सीएमओ कृूष्ण गोपाल सिंह, बीएसए अतुल कुमार सिंह, डीआईओएस विनोद कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश प्रताप सिंह, जिलापूर्ति अधिकारी निलेश उत्पल, मुख्य खाद्य निरीक्षक विनोद पांडेय व जिला युवा कल्याण अधिकारी जेपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें