फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेसुल्तानपुर में 15 व जहांगीरगंज में बनाए गए 17 वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। नव गठित नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर में 15 और जहांगीरगंज में 17 वार्ड होंगे। राजेसुल्तानपुर नगर पंचायत में 20 राजस्व गांवों को शामिल किया गया है, जिनकी आबादी 21 हजार 526 है। वहीं जहांगीरगंज नगर पंचायत में 18 राजस्व गांवों को रखा गया है, जिनकी आबादी 31 हजार 200 है। इन दोनों नगर पंचायतों के प्रत्येक वार्ड में औसतन 1650 आबादी है। वार्डों के गठन के साथ ही अब यह तय हो गया कि आगामी दिनों में होने वाले नगर निकाय चुनाव में राजेसुल्तानपुर में 15 सभासदों, जबकि जहांगीरगंज नगर पंचायत में 17 सभासदों का मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर चुनाव करेंगे।
विज्ञापन

आगामी दिनों में होने वाले नगर निकाय चुनाव को देखते हुए नव गठित नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर व जहांगीरगंज में वार्डों के गठन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। दिसंबर 2019 में राजेसुल्तानपुर व जहांगीरगंज को शासन ने नगर पंचायत का दर्जा दिया था। उस समय सुझाव व आपत्तियां मांगी गई थीं। सामने आए सुझाव व आपत्तियों को निस्तारित करने के बाद दोनों को अधिकारिक तौर पर नगर पंचायत का दर्जा दे दिया गया। इसके चलते ही इन दोनों नगर पंचायतों में शामिल किए गए राजस्व गांवों में वर्ष 2020 में हुए पंचायत चुनाव नहीं कराए गए। इसके बाद से वार्ड के गठन की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई।
नगर पंचायत कार्यालय के अनुसार नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर में 20 राजस्व गांवों को मिलाकर 15 वार्ड बनाए गए हैं। इन वार्डों में कुल आबादी 21 हजार 536 है। प्रत्येक वार्ड में 1400 से 1700 आबादी को शामिल किया गया है। इसी प्रकार से जहांगीरगंज में 18 राजस्व गांवों को मिलाकर 17 वार्ड बनाए गए हैं। इन वार्डों में कुल 31 हजार 200 आबादी है। प्रत्येक वार्ड में 1700 से दो हजार आबादी को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

जहांगीरगंज में होंगे यह राजस्व गांव
जहांगीरगंज, सिंहपुर, हेमराजपुर, गोल्हईपुर, उधरनपुर, चकमसेना, गनपतपुर, नरियांव, मामपुर, जगदीशपुर, चकतारा, विश्वनाथपुर, फत्तेपुर खासपुर, न्यौरी दुराजपुर, गोपालपुर पंडित, चंदनपुर, हसनपुर डिभिनी व ककरापार।
राजेसुल्तानपुर में हैं यह गांव
बिजली पंडौली, बिजली तिहाइतपुर, बिजली खास, घूघुलपट्टी, सिसवा, सिरसिया, तिहाइतपुर, जमुनीपुर, बलरामपुर, जनेसरी बुजुर्ग, धारूपुर, तुलसीपुर, त्रिलोकपुर, बछुआपार, मुजफफरपुर, घरौली, तरौना बासगांव, नरवरपट्टी, राजे शहरयारपुर व पटखौली।
वार्डों के गठन का काम पूरा
नव गठित नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर व जहांगीरगंज में वार्डों के गठन का कार्य पूरा कर लिया गया है। राजेसुल्तानपुर में 15, तो जहांगीरगंज में 17 वार्ड बनाए गए हैं।
विज्ञापन

-उमेश पासी, प्रभारी अधिशाषी अधिकारी राजेसुल्तानपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें