फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान की तैयारियों ने पकड़ी गति

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्तदान के लिए आगे आए कई नागरिक
विज्ञापन

जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान की तैयारियों ने पकड़ी गति
अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। विश्व रक्तदाता दिवस पर 14 जून को अमर उजाला फाउंडेेशन द्वारा जिला अस्पताल में आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर की तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर व ग्रामीण क्षेत्र के कई जागरूक नागरिकों ने खुद ही संपर्क कर जनहित में रक्तदान करने की इच्छा जाहिर की है।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन पिछले कुछ समय से जन सरोकार के क्षेत्र में अपनी प्रभावी भागीदारी का निर्वहन करता चला आ रहा है। इसी क्रम में 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर फाउंडेशन ने रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है। गत वर्षों में भी ऐसे शिविर फाउंडेशन द्वारा आयोजित कराए जा चुके हैं। इस बार अरुणिमा फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में कई अन्य संगठन भी अपनी प्रभावी भूमिका का निर्वाह करेंगे। खास बात यह कि रक्तदान शिविर के आयोजन की जानकारी मिलने के बाद से ही लोग इस अभियान को अपना समर्थन देने लगे हैं। सोशल मीडिया से लेकर आम लोगों के बीच इस अभियान की चर्चा है। इस बीच कई नागरिकों ने फोन कर रक्तदान के लिए अपना नाम आगे किया है। इन उत्साही लोगों का कहना था कि रक्तदान को लेकर समाज में फैली भ्रांति दूर होना चाहिए। सोनू गुप्त, विकल्प मिश्र, राजीव तिवारी व अरविंद वर्मा आदि ने अपना-अपना पंजीयन कराने के साथ ही आम लोगों से भी आह्वान किया कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करें।
विज्ञापन

शिविर संबंधी जानकारी के लिए अश्विनी मिश्र से फोन नंबर 9839505555 पर संपर्क करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें