डायरिया के चार नए मरीज भर्ती, एक गंभीर
अंबेडकरनगर (ब्यूरो)। चौबीस घंटों के दौरान चार लोग डायरिया की चपेट में आ गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
थाना क्षेत्र अकबरपुर अंतर्गत राबीबहाउद्दीनपुर गांव निवासी मंशाराम (45) पुत्र रामकेवल शनिवार देर शाम डायरिया की चपेट में आ गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी थाना अंतर्गत भगवानपट्टी गांव निवासिनी तिरपादेवी (70) पत्नी बिरजू शनिवार देर रात उल्टी-दस्त से पीड़ित हो गई। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, मालीपुर थाना अंतर्गत मालीपुर निवासी रामगति (50) पुत्र रामदुलार को डायरिया की चपेट में आने पर परिवारीजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इनके अलावा सम्मनपुर थाना अंतर्गत पलई कल्यानपुर गांव निवासिनी बेबी (22) पुत्री जगराम को परिवारीजनों ने डायरिया की चपेट में आने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।