फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सात दिवसीय राष्ट्रीय जंबूरी में 142 स्काउट गाइड करेंगे प्रतिभा

Thu, 20 Nov 2025 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
अकबरपुर के बसखारी रोड से जंबूरी प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों को रवाना करते बीएसए।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। 19वीं सात दिवसीय राष्ट्रीय जंबूरी प्रतियोगिता का ग्रांड फिनाले 23 से 29 नवंबर तक लखनऊ में होगा। जिसमें जिले के 142 स्काउट गाइड प्रतिभागी मंडल जंबूरी में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

यह दल बुधवार को लखनऊ रवाना हुआ। प्रतिभागियों को दो बसों से जीआईसी प्रधानाचार्य हरेंद्र प्रताप यादव व बीएसए शैलेश कुमार पटेल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। लखनऊ में होने वाली इस राष्ट्रीय जंबूरी में विभिन्न देश नेपाल, भूटान से भी स्काउट व गाइड प्रतिभा करेंगे। हर साल होने वाले जंबूरी में इस बार यह दायित्व लखनऊ को दिया गया है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व समापन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी। इसकी जिला मुख्यायुक्त डॉ. तारा वर्मा ने बताया कि जंबूरी की तैयारी के लिए उत्तर प्रदेश के सभी प्रतियोगियों को तीन दिन पूर्व 20 नवंबर शाम चार बजे तक लखनऊ में रिपोर्ट करनी है। इस यात्रा दल में प्रमुख रूप से डॉ. प्रियंका तिवारी, सत्यवती देवी, बलराम राजभर, बादल विश्वकर्मा, गौरव गोस्वामी व चंद्रपाल वर्मा मौजूद रहे।
इन काॅलेजों के छात्र करेंगे प्रतिभाग
उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ागांव, उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर गिरंट, आदर्श जनता इंटर कॉलेज टांडा, मिश्रीलाल आर्य कन्या इंटर कॉलेज, एचटी इंटर कॉलेज, राजकीय विद्युत परिषद इंटर कॉलेज एनटीपीसी, तक्षशिला अकादमी, जनता इंटर कॉलेज बड़ागांव, पूर्व माध्यमिक विद्यालय तिलहरा, नरेंद्र देव इंटर कॉलेज जलालपुर, इंद्रजीत कन्या इंटर कॉलेज रामनगर, राज इंटर कॉलेज मल्लूपुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज जाफरगंज, मिश्रीलाल सुंदरी देवी इंटर कॉलेज टांडा से जंबूरी में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें