प्राथमिक विद्यालय राबी बहाउद्दीनपुर अकबरपुर में मौखिक परीक्षा देता छात्र।
- फोटो : वार्षिकोत्सव के दौरान कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे।
अंबेडकरनगर। जिले के 1,591 परिषदीय विद्यालयों में बुधवार को अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू हुईं, जिसमें 27 हजार विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में लगभग 1.40 लाख विद्यार्थियों ने भाग लिया। कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षा कराई गई, जबकि कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों की लिखित परीक्षा हुई।
पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक गणित और हिंदी की हुई। दूसरी पाली दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक बेसिक क्राफ्ट, कला, कृषि व गृह शिल्प तथा खेलकूद व शारीरिक शिक्षा एवं स्काउटिंग की परीक्षा कराई गई। प्राथमिक विद्यालय राबी बहाउद्दीनपुर, अकबरपुर में पंजीकृत 95 में से 87 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। प्रधानाचार्य वंदना सिंह ने बताया कि मौखिक परीक्षा में विद्यार्थियों से बोर्ड पर लिखकर या मौखिक रूप से सवाल पूछे गए। बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार पटेल ने बताया कि सोमवार से अर्द्धवार्षिक परीक्षा शुरू हो गई है और यह निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कराई जा रही है।
रुस्तमपुुर में 100 प्रतिशत रही उपस्थिति
फोटो: 09, 11
राजेसुल्तानपुर/आलापुर। प्राथमिक विद्यालय ऊंचेपुर में बुधवार को हिंदी, गणित, सामाजिक विषय, अंग्रेजी और संस्कृत विषयों की मौखिक परीक्षा शुरू हुई। प्रधानाध्यापक श्याम बिहारी ने बताया कि पंजीकृत 77 छात्र-छात्राओं में से 72 ने परीक्षा दी। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार से लिखित परीक्षा होगी। वहीं, शिक्षा क्षेत्र रामनगर के कंपोजिट विद्यालय रुस्तमपुर में पंजीकृत 340 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। हेड मास्टर डॉ. मंजू यादव ने बताया कि बच्चे परीक्षा देने के लिए काफी उत्साहित थे, जिसके कारण शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।