फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 12 नए डेंगू पीड़ित मिले, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

Fri, 13 Oct 2023 06:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सभी सीएचसी में पांच पांच बेड आरक्षित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। डेंगू के बढ़ते प्रकोप के बीच शुक्रवार को डेंगू से पीड़ित 12 नए मरीज सामने आए। इन सभी को राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में भर्ती कराया गया। इस बीच डेंगू के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सभी सीएचसी पर पांच-पांच बेड आरक्षित किए गए हैं। डेंगू का प्रकोप जिले में कम नहीं हो रहा। लगभग प्रतिदिन डेंगू से पीड़ित नए मरीज सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को भी एक दर्जन नए मरीज डेंगू से पीड़ित सामने आए। इसमें अकबरपुर में तीन, टांडा में सात व जलालपुर में दो डेंगू मरीज शामिल हैं। इन सभी को राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

इस बीच डेंगू से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। बीते दिनों जहां जिला अस्पताल में डेंगू मरीजों के लिए 10 बेड आरक्षित किए गए थे तो वहीं सभी नौ सीएचसी में पांच-पांच आरक्षित कर दिए गए। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि सभी सीएचसी पर पर्याप्त दवाएं उपलब्ध हैं। डेंगू जांच के लिए रैपिड कार्ड की सुविधा उपलब्ध है। एलाइजा जांच सिर्फ राजकीय मेडिकल कॉलेज में ही है। ऐसे में इसके लिए मरीजों को मेडिकल कॉलेज भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें