फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: न्यायालय में छह से लगेगी विशेष लोक अदालत

Fri, 13 Oct 2023 05:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर दिसंबर माह में तीन दिवसीय विशेष लोक अदालत का आयोजन होगा। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव/ अपर जनपद न्यायाधीश कमलेश कुमार मौर्य ने दी। बताया कि 6 से 8 दिसंबर तक जनपद न्यायालय में विशेष लोक अदालत का आयोजन होगा।
विज्ञापन

विशेष लोक अदालत में लघु फौजदारी वाद, उत्तराधिकार अधिनियम, वैवाहिक, पारिवारिक वाद, दीवानी वाद, मोटर दुर्घटना, प्रतिकर वाद, विद्युत अधिनियम से संबंधित वाद, श्रम वाद एवं भूमि अध्याप्ति वाद, राजस्व वाद, बैंकों के ऋण वाद सहित अन्य प्रकार के वादों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण होगा। इसके अलावा 9 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कर पारिवारिक प्री-लिटिगेशन मामलों को सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित किया जाएगा। आम पीड़ित लोक अदालत का लाभ उठा सकेंगे। इसके लिए प्रचार प्रसार किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें