टांडा (अंबेडकरनगर)। हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन के तत्वावधान में शुक्रवार को टांडा बस स्टेशन पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में कुल 11 युवाओं ने रक्तदान किया।
शिविर का शुभारंभ टांडा कोतवाल विजेंद्र शर्मा ने फीता काटकर किया। उन्होंने युवाओं से ऐसे मौकों पर सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। कहा कि समाजसेवा का यह सबसे बेहतर माध्यम है। रक्तदान करके हम एक-दूसरे को नया जीवन देने का काम करते हैं।
मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक काउंसलर दीपक ने बताया कि शिविर में विजेंद्र शर्मा, हमजा, मोहम्मद अकरम, दाउद, संस्था अध्यक्ष मोहम्मद अकमल, मोहम्मद राहिल, सरजिल अहमद, जरयाब अहमद, मोहम्मद जियाउल मक्की, सिम्मी नाज व सैयद आलीशान आब्दी आदि ने रक्तदान किया शिविर में चिकित्सक डॉ. सिद्धांत त्रिपाठी, राजकुमार, जितेंद्र यादव, प्रीतम, बाबूराम व खुशीराम आदि मौजूद रहे।