फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बारह करोड़ की लागत से बनेंगी 11 नई सड़कें

Sat, 16 Dec 2023 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर, आलापुर क्षेत्र के 50 हजार लोगों का आवागमन होगा आसान
विज्ञापन

नाबार्ड योजना से कराया जाएगा काम
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। विधानसभा क्षेत्र जलालपुर व आलापुर में सवा 12 करोड़ रुपये से 11 नई सड़कों का निर्माण होगा। नाबार्ड वित्तपोषित योजना के तहत सड़कों के निर्माण का जिम्मा कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड को सौंपा गया है। संबंधित सड़कों के निर्माण से लगभग 50 हजार की आबादी को सुचारु आवागमन में लाभ मिलेगा।
जिले के पांच विधानसभा क्षेेत्र अकबरपुर, कटेहरी, टांडा, जलालपुर व आलापुर में बेहतर आवागमन को लेकर नाबार्ड वित्तपोषित योजना के तहत पूर्व में 28 नई सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। अकबरपुर, कटेहरी व टांडा में लगभग 18 करोड़ रुपये की लागत से 17 सड़कों के निर्माण को शासन ने मंजूरी प्रदान की थी। अब इस बीच विधानसभा क्षेत्र जलालपुर व आलापुर में संबंधित योजना के तहत 11 सड़कों के निर्माण को मंजूरी मिली है।
विज्ञापन

प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग कार्यालय के अनुसार 12 करोड़ 21 लाख रुपये की लागत से संबंधित सड़कों का निर्माण होगा। इन सड़कों के निर्माण से लगभग 50 हजार की आबादी को सुचारु आवागमन में लाभ मिलेगा।

इन सड़कों का होगा निर्माण
विधानसभा क्षेत्र जलालपुर में इटौरी मुख्य मार्ग से बीबीपुर तेंदुआ सीमा तक, भिटौरा आशापार संपर्क मार्ग से बदलही तक, धवरुआ मालीपुर संपर्क मार्ग से पेठिया तक, बेगीकोल संपर्क मार्ग से कादीपुर जूनियर हाईस्कूल तक, बेरगा संपर्क मार्ग से शेखपुर तक व भुजगी निजामपुर संपर्क मार्ग से सरखूपुर तक सड़क का नया निर्माण होगा। इन सड़कों का निर्माण 06 करोड़ 34 लाख रुपये से होगा। इसी प्रकार 05 करोड़ 87 लाख रुपये की लागत से गिरैया जैती संपर्क मार्ग से बसंतपुर तक, मठिया होते हुए जम्मनपुर तक संपर्क मार्ग, भरतपुर इंटर कॉलेज से तालुकेदार संपर्क मार्ग, राधानगर नरवरपट्टी होते पठखौली तक व न्यौरी रामनगर मार्ग से सतरही हरिजन बस्ती तक नई सड़क का निर्माण होगा।
विज्ञापन


शीघ्र शुरू होगा निर्माण
11 सड़कों के निर्माण के लिए शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद निर्माण खंड द्वारा निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। -सौरभ सिंह अधिशाषी अभियंता पीडब्लूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें