फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी करते मिले 10 लोग, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बिजली चोरी रोकने व बकाया बिल जमा कराने को लेकर शनिवार को पावर कॉर्पोरेशन की टीम ने लोरपुर ताजन में जांच अभियान चलाया। इस दौरान बिजली चोरी करते पकड़े गए 10 उपभोक्ताओं पर केस दर्ज कराया गया। वहीं, घरेलू कनेक्शन पर व्यावसायिक बिजली का प्रयोग करते मिले 13 उपभोक्ताओं के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की तैयारी शुुरू कर दी गई। 28 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। साथ ही 430 उपभोक्ताओं से लगभग 20 लाख रुपये बिल वसूला गया।
विज्ञापन

अधिशाषी अभियंता अकबरपुर विद्युत वीके पटेल के नेतृत्व में टीम ने पुलिस फोर्स के साथ लोरपुर ताजन में सघन जांच अभियान चलाया। सुबह सात बजे से ही जांच अभियान चलने से उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया। अधिशाषी अभियंता ने बताया कि चेकिंग के दौरान सलमान, तौहीद की ओर से बगैर कनेक्शन के ही बिजली का प्रयोग किया जा रहा था।
रसूल अहमद, अफसाना खातून, मोहम्मद असलम, कैसर, सै. एजाज हुसैन, जावेद अब्बास, नान्हू, अमीना खातून बाईपास कर बिजली का उपयोग करते मिले। इन सभी के विरुद्ध केस दर्ज कराया गया। मुन्नीलाल गुप्ता, शोभावती, अब्दुल्ला, शशिकला, प्रेमचंद्र, रामदेव, सुनील कुमार सहित 13 उपभोक्ता घरेलू कनेक्शन पर वाणिज्य विद्युत का प्रयोग कर रहे थे। इनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस बीच बड़े बकायेदार मलीना, अंगद प्रसाद, नजमा, मोहम्मद अमीन समेत 28 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें