फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पात्रों को दिलाएं योजनाओं का लाभ

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के लोहिया भवन में कार्यक्रम में मौजूद भाजपा पदाधिकारी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। केंद्र व प्रदेश सरकार तेजी से सभी का विकास तय कर रही है। प्रदेश में खुशहाली बढ़ रही है। यह विचार शुक्रवार को लोहिया भवन में आयोजित भाजपा जिला कार्य समिति की बैठक में शामिल वरिष्ठ नेताओं ने प्रकट किए। कहा कि कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए लगातार सक्रिय रहें।
विज्ञापन

जिला कार्य समिति की बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री व जिला प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा ने कभी विचारधारा से समझौता नहीं किया। आम लोगों के हक व उनके सम्मान के लिए पार्टी लगातार काम करती आई है। इसके ही सार्थक नतीजे सामने आ रहे हैं। क्षेत्रीय महामंत्री त्रयंबक तिवारी ने कहा कि पहले की सरकारें घोटालों के लिए मशहूर रहा करती थीं। अब इस पर अंकुश पाते हुये जनता का हित तय किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने संगठन की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह कर रहा है। बाद में पहुंचे खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों का व्यापक लाभ आम लोगों को मिल रहा है। बिना भेदभाव के विकास कार्य किये जा रहे हैं। जिला महामंत्री दिलीप पटेल व सुरेश कनौजिया के संचालन में आयोजित बैठक में जिला महामंत्री अमरेंद्रकांत सिंह ने राजनीतिक प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष सुमन पांडेय व जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद के समर्थन के बाद जिला कार्य समिति ने उसे सर्वसम्मति से पास कर दिया। इस मौके पर पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद, डॉ. राजितराम त्रिपाठी, त्रिवेणीराम, ज्ञानसागर सिंह, अवधेश द्विवेदी, भारती सिंह, कपिलदेव वर्मा, सुधीर सिंह मिंटू, रामसूरत मौर्य, अनिल वर्मा, मनोज मिश्र, रफत एजाज, रामशब्द यादव, बाल्मीकि उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें