यात्रियों के बैठने के लिए एसी वेटिंग रूम, दिव्यांग फ्रेंडली टिकट काउंटर, वीआईपी प्रतीक्षालय, क्लाॅक रूम, शॉपिंग माल, शोरूम, दुकानें, होटल कम रेस्टोरेंट की व्यवस्था, यात्रियों के लिए वाई-फाई की सुविधा, बसों की उपलब्धता के लिए डिजिटल बोर्ड आदि प्रमुख रूप से शामिल है। इसी तर्ज पर सिविल लाइंस बस स्टेशन का भी विकास होना है।
पीपीपी के जरिए जीरो रोड का कायाकल्प होना है। इसके लिए टेंडर निकाला गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही इसमें आगे का कार्य होगा। - मुकेश कुमार, सेवा प्रबंधक, यूपी रोडवेज प्रयागराज परिक्षेत्र