फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: कब्रिस्तान में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Tue, 04 Aug 2026 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
घूरपूर मृतक अभिषेक की फाइल फोटो
विज्ञापन
करमा मार्ग के समीप सोमवार सुबह कब्रिस्तान में एक युवक का शव मिला। सूचना पर पुलिस पहुंची ने शव की शिनाख्त चिल्ली गांव के अभिषेक पटेल (26) पुत्र हरिश्चंद्र के रूप में की। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

चिल्ली गांव निवासी हरिश्चंद्र पटेल ने बताया कि उनका बेटा अभिषेक किसानी करता था। वह दो बहनों में इकलौता भाई था। पिता के अनुसार, रविवार की दोपहर अभिषेक कुछ सामान लेने के लिए घूरपुर बाजार गया था। देर रात तक नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। सोमवार की सुबह सूचना मिली कि एक युवक का शव कब्रिस्तान में पड़ा है। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे।
परिजनों ने देखा तो शव उनके बेटे अभिषेक का ही था। इस दौरान एसीपी कौंधियारा अब्दुस सलाम खान और एसओ अतुल कुमार मिश्र ने घटनास्थल का मौका- मुआयना किया। फाॅरेंसिक टीम को बुलाकर जांच की गई । एसीपी कौंधियारा अब्दुस सलाम खान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सही कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें