फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बारिश से ढहा किसान का मकान, पांच लोगों को मलबे से निकाला

Tue, 04 Aug 2026 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फोटो नवाबगंज 02 सरांय हरिराम में बारिश से ढह गया किसान का मकान
विज्ञापन
बारिश से सोमवार की सुबह सरांय हरीराम पुर मजरा सरैया में पड़ोसी की दीवार गिरने से किसान अरुण कुमार तिवारी का कच्चा मकान ढह गया। इस दौरान घर के अंदर एक परिवार के पांच लोग दब गए। शोरगुल सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर किसी तरह बाहर निकाला।
विज्ञापन

अरुण कुमार तिवारी और फूलचंद पटेल पड़ोसी हैं। सोमवार तड़के करीब पांच बजे फूलचंद पटेल की दीवार बारिश से अरुण कुमार तिवारी के कच्चे मकान पर गिर गई। इससे अरुण कुमार तिवारी का मकान ढह गया। इस दौरान अंकित मिश्रा, अरविंद तिवारी, अरुण कुमार, अरुणा देवी और आशीष कुमार मलबे में दब गए।
शोर सुनकर आसपास के लिए एकत्र हो गए और मलबे में दबे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला। इसके बाद उनका प्राथमिक इलाज कराया। गनीमत रही कि किसी प्रकार की जनिहानि नहीं हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। राजस्व विभाग के अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें