फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिभा : गांव की पगडंडियों से यूथ ओलंपिक का सफर, दो सगी बहनें एथलेटिक्स में मनवा रहीं लोहा

Thu, 11 Mar 2021 12:33 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रोजी पटेल की उपलब्धियां   
-2018-15वें फेडरेशन कप जूनियर चैंपियनशिप कोयम्बटूर में 10000 मीटर वॉक में गोल्ड मेडल
-2018 में नई दिल्ली में 10000 मीटर में चौथा स्थान 
-2018 में यूथ ओलंपिक क्वालिफिकेशन, एशियन ओलंपिक थाईलैंड
- 2019 में छठवीं इंटरनेशनल चेन्नई ओपन एथलेटिक्स टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल 
-2019 में रांची में तीसरी इंटरनेशनल पैदल चाल प्रतियोगिता में कांस्य पदक
-2019 में नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गुजरात में गोल्ड मेडल
-2018 में देहरादून में वॉक रेस में गोल्ड
-2021 में नेशनल जूनियर चैंपियनशिप में कांस्य पदक


रेशमा पटेल की उपलब्धियां
2019 में नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप गुटूर में 3000 मीटर में गोल्ड मेडल 
2019 में नाथ जोन जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में संगरूर में गोल्ड मेडल 
2021 में नेशनल जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गुवाहाटी में नए राष्ट्रीय रिकार्ड के साथ गोल्ड मेडल 
2021 में फेडरेशन कप में नए रिकार्ड के साथ गोल्ड मेडल 
2021 में चौथी इंटरनेशनल वॉक रेसिंग में रांची में गोल्ड मेडल 
विज्ञापन
prayagraj news : रोजी पटेल और रेशमा। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोरांव की दो सगी बहनों पैदल चाल प्रतियोगिता में पूरे देश में अपने गांव का नाम रोशन कर रही हैं। एक बहन ने यूथ ओलंपिक तक का सफर तय कर लिया है, जबकि दूसरी बहन ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। बचपन में ही बड़े भाई एथलीट इंद्रजीत पटेल को खेलता देख दोनों बहनों ने पैदल चाल को अपना करिअर बनाया। अब दोनों बहनें राष्ट्रीय स्तर की पैदल चाल प्रतियोगिताओं में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। 

विज्ञापन

prayagraj news : यूथ एथलेटिक्स में हिस्सा लेती रोजी। - फोटो : prayagraj
सोरांव क्षेत्र के छोटे से गांव तिल्ली का पूरा में किसान विजय बहादुर पटेल की बेटी रोजी और रेशमा पटेल ने पैदल चाल में ही अपना भविष्य तलाश लिया। इनके बडे़ भाई इंद्रजीत पटेल भी एथलीट (मैराथन) हैं। फिलहाल इंद्रजीत देहरादून में ओएनजीसी में कार्यरत हैं और यहीं प्रशिक्षण ले रहे हैं। बड़े भाई को खेलता देख बहन रोजी पटेल और रेशमा पटेल का रुझान भी खेलों की हो गया। वर्तमान में दोनों बहनें देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रशिक्षण ले रही हैं। रोजी पटेल बतातीं हैं कि जब वह सात साल की थीं तो पिता ने भाई इंद्रजीत पटेल से बहनों के करिअर के बारे में पूछा। भाई ने खेलों में करिअर बनाने की सलाह दी।
विज्ञापन

एथलेटिक्स - फोटो : self
इसके बाद पिता ने उसे स्कूल से घर बुला लिया। दोनों ने लंबे बाल कटवाए गए। इसके बाद गांव के ही बगीचे में दोनों बहनों की ट्रेनिंग शुरू हो गई। यहां पर 250 मीटर का ट्रैक बना दिया गया। मनीषा नाम की एथलीट उनको दौड़ने की बारीकियां सीखाती थी। रोजी ने पहली बार जिला स्तरीय स्कूल खेलों में प्रतिभाग किया था। इसमें गोल्ड मेडल मिला। इसके बाद स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए 2012 में ट्रायल दिया। ट्रायल में उनका स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ में चयन हो गया। रोजी 10 हजार मीटर वॉक में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं, जबकि रेशमा 2019 में तीन हजार मीटर पैदल वॉक में 14.14 मिनट के साथ राष्ट्रीय रिकार्ड बना चुकी हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें