फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj: हंडिया में सिर कूंचकर युवक की हत्या, चारपाई पर मिला खून से लथपथ शव

Wed, 13 Nov 2024 10:56 AM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हंडिया (प्रयागराज)

सार

लाक्षागृह गांव में चारपाई पर सोए युवक की सुबह खून से लथपथ लाश मिली। उसकी सिर कूंचकर हत्या की गई है। युवक अंडा का दुकान लगाकर परिवार का भरण पोषण करता था। घटना की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन
प्रयागराज - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हंडिया थाना क्षेत्र के लाक्षागृह गांव में मंगलवार की रात छप्पर में सो रहे एक अंडा के दुकानदार युवक की अज्ञात हमलावरो ने सिर कूच कर हत्या कर दी। सुबह जब देर तक वह वापस घर नहीं पहुंचा तब घर वाले उसका पता लगाने के लिए छप्पर के पास गए। चारपाई पर खून से लथपथ मृत पड़े उसे देखकर परिवार के होश उड़ गए। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था।

विज्ञापन


लाक्षागृह गांव निवासी बादल वर्मा (19) पुत्र बबलू वर्मा अंडे की दुकान लगाकर परिवार का भरण पोषण करता था। रोज की तरह खाना खाने के बाद वह अपने छप्परनुमा घर में सोने के लिए चला गया। सुबह काफी देर तक सोकर न उठने पर परिजन जब उसको जगाने के लिए गए तो खून से लथपथ उसका शव देखकर चीख पड़े। उसके सिर को बुरी तरह से किसी वजनी वस्तु से कूंचा गया था। ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटना के पीछे कारणों का पता नहीं चल सका है। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई और घटना स्थल से साक्ष्य एकत्र किए। परिवार के लोगों से भी पूछताछ की गई। कोतवाल बृजकिशोर गौतम ने बताया कि परिजनों द्वारा दिए गए अज्ञात हमलावर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें