youth dies due to intoxication death in hospital
- फोटो : NAINI
साड़ी गांव में एक युवक की संदिग्ध हालात में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई ने नशे के चलते अचानक तबियत खराब होने से मौत होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु शहर भेज दिया। जबकि मृतक की पत्नी ने आम बंटवारे के विवाद में भाई द्वारा की गई पिटाई से उसके पति की मौत होने का आरोप लगाया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
गुरुवार को थाना क्षेत्र के साड़ी गांव निवासी रामबली उर्फ अजय विश्वकर्मा (22) पुत्र पारस नाथ विश्वकर्मा को मांडा सीएचसी में इलाज हेतु लाया गया था। जहां मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसपर मृतक के भाई संजय विश्वकर्मा ने इलाकाई पुलिस को लिखित सूचना दी और पोस्टमार्टम कराने की बात कही।
तहरीर के मुताबिक बीते बुधवार की शाम आंधी आने पर आम गिरने और उसके बंटवारे को लेकर मृतक अजय व शिवकैलाश दोनों भाइयों में कहासुनी हुई थी। जिसपर दोनों को समझाया बुझाया गया और मृतक अपने कमरे में सोने चला गया। नशे के चलते अचानक तबियत खराब होने से उसकी मौत हो गई।
वहीं मृतक अजय की छह माह की गर्भवती पत्नी अस्पताल परिसर में बिलख-बिलख कर आरोप लगा रही है। वायरल वीडियो में उसका कहना था की बीती शाम आंधी आने पर पांच आम के बटवारे को लेकर उसके मृतक पति और भाभी में तकरार हुआ था। जिसपर मृतक की भाभी उंगलियां तोड़ने की दुहाई देकर रोने लगी। इसी बात पर आग बबूला हुए मृतक के भाई ने डंडे से पिटाई की। और रात भर इलाज नहीं होने से उसके पति की सुबह से मौत हो गई। मामले इंस्पेक्टर मांडा सुरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया की मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं पाए गए थे। जबकि आपसी कहासुनी की बात प्रकाश में आई है। लाश पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।