फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj: शादी समारोह में जा रहे मोटरसाइकिल सवार युवकों को ट्रक नें रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Tue, 27 Feb 2024 01:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सोमवार की देर रात घर से करछना शादी समारोह में सम्मिलित होने जा रहे मोटरसाइकिल सवार युवकों को पीछे से आए ट्रक ने रौंद दिया। 
विज्ञापन
बृजेश भारतीय। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार की देर रात घर से करछना शादी समारोह में सम्मिलित होने जा रहे मोटरसाइकिल सवार युवकों को पीछे से आए ट्रक ने रौद दिया। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन



नैनी कोतवाली क्षेत्र के नेवती गांव निवासी दिलीप भारतीया के दो पुत्रों और एक पुत्री में सबसे छोटा बृजेश भारतीया राजमिस्त्री का काम करता था। बृजेश और मामाभान्जा तालाब निवासी अश्विनी मिश्रा पुत्र संजय मिश्रा में गहरी दोस्ती थी। सोमवार की रात दोनों अपाचे मोटरसाइकिल से एक मित्र की शादी में सम्मिलित होने करछना जा रहे थे। रात दस बजे के लगभग दोनों घूरपुर थाना क्षेत्र के इरादतगंज हवाई पट्टी पर पहुंचे थे कि पीछे से आई तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को रौद डाला।


आस-पास के लोग दौड़े तब-तब घटना को अंजाम देने वाला ट्रक जा चुका था। लोगों की सूचना पर पुलिस भी पहुंची तब-तक बृजेश भारतीया 25वर्ष की सांसें थम चुकी थीं। गंभीर रूप से घायल अश्विनी मिश्रा को सरकारी एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बृजेश की मौत की सूचना घर पहुंचीं तो परिजनों में कोहराम मच गया। अड़ोस-पड़ोस के लोग भी बृजेश के सीधे-सादे ब्यवहार की चर्चा कर शोक व्यक्त करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें