फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : जंक्शन पर 33 लाख रुपये के साथ पकड़ा गया युवक, पड़ताल में जुटा आयकर विभाग

Mon, 27 Feb 2023 01:30 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जीआरपी ने रविवार को प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर चार से एक व्यक्ति को 33 लाख रुपये नकद के साथ पकड़ा गया। वहीं पूछताछ के बाद जीआरपी ने युवक को आयकर विभाग की टीम को सौंप दिया।
विज्ञापन
money new - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीआरपी ने रविवार को प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर चार से एक व्यक्ति को 33 लाख रुपये नकद के साथ पकड़ा गया। वहीं पूछताछ के बाद जीआरपी ने युवक को आयकर विभाग की टीम को सौंप दिया। पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि वह कोलकाता में आभूषण कारोबारी के लिए एजेंट का काम करता है।

रेलवे पुलिस की टीम सुबह प्लेटफार्म पर गश्त कर रही थी। तभी प्लेटफार्म नंबर चार पर हावड़ा जोधपुर सुपर फास्ट एक्सप्रेस के जनरल कोच में एक युवक को संदेह के आधार पर सवार होने से रोका। वहीं तलाशी के दौरान उसके बैग से 33 लाख रुपये नकद बरामद हुए। जिसके बाद जीआरपी उसे थाने ले आई। जहां पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम सचिन दत्तू गारले निवासी सतारा जनपद महाराष्ट्र बताया।

विज्ञापन


उसने बताया कि वह कोलकाता में आभूषण कारोबारी के यहां एजेंट का काम करता है। वह प्रयागराज एक आभूषण कारोबारी को सोना देने आया था और रुपये लेकर वापस जा रहा था। वहीं पूछताछ के बाद जीआरपी ने युवक को आयकर विभाग की टीम के हवाले कर दिया। अब आयकर की टीम उससे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें