फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : फूलपुर में युवक की बेरहमी से हत्या, सिर कूंचकर नहर किनारे फेंका शव

Sat, 10 Jan 2026 03:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कोतवाली फूलपुर क्षेत्र में शुक्रवार रात 22 वर्षीय युवक की नृशंस हत्या कर शव नहर किनारे फेंक देने से इलाके में सनसनी फैल गई। शनिवार सुबह शारदा सहायक नहर के पास युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
दीपक कुमार। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली फूलपुर क्षेत्र में शुक्रवार रात 22 वर्षीय युवक की नृशंस हत्या कर शव नहर किनारे फेंक देने से इलाके में सनसनी फैल गई। शनिवार सुबह शारदा सहायक नहर के पास युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया युवक की सिर कूंचकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन


मृतक की पहचान दीपक कुमार (22) पुत्र छोटेलाल, निवासी परासिनपुर गांव, कोतवाली फूलपुर के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक दीपक शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे घर से यह कहकर निकला था कि दोस्त बुला रहे हैं, चाय पीकर लौट आएगा। देर रात तक वापस न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

शनिवार सुबह गांव के ही शारदा सहायक नहर के दक्षिण दिशा में स्थित पुराने तालाब परिसर में ग्रामीणों ने युवक का शव पड़ा देखा। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई और गांव में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर कोतवाली फूलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को शव के चेहरे और सिर पर गहरे चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या बेहद निर्ममता से किए जाने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन


घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। दीपक तीन भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटा था। उसके पिता किसान हैं और दीपक ट्रैक्टर चलाकर परिवार का सहारा बना हुआ था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसीपी फूलपुर विवेक यादव का कहना है कि घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और युवक के दोस्तों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। हत्या किन कारणों से की गई, इसका पता लगाने के लिए हर पहलू पर जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।


पुलिस मुठभेड़ स्थल से कुछ ही दूरी पर हुई हत्या, ग्रामीणों में चर्चा

जिस स्थान पर परासिनपुर गांव के युवक दीपक कुमार का शव मिला है, उससे कुछ ही दूरी पर हाल ही में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थी। नहर के दूसरी ओर मुठभेड़ स्थल होने के कारण ग्रामीणों के बीच कई तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस इस तथ्य को भी जांच के दायरे में लेकर पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें