फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: रानीपुर टाइगर रिजर्व में छोड़ गया तेंदुआ

Sat, 10 Jan 2026 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
झूंसी के छिबैयां गांव से पकड़े गए तेंदुआ को चित्रकूट के मानिकपुर रेंज स्थित रानीपुर टाइगर रिजर्व में छोड़ दिया गया है। शुक्रवार सुबह स्वास्थ्य परीक्षण के बाद वन विभाग की टीम तेंदुए को प्रयागराज से लेकर रवाना हुई थी।
विज्ञापन



डीएफओ अरविंद यादव ने बताया कि डाॅ. नासिर ने छिबैयां गांव से पकड़े गए तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसमें वह पूरी तरह से स्वस्थ मिला। आला अधिकारियों के निर्देश पर तेंदुए को रानीपुर टाइगर रिजर्व में छोड़ दिया गया है।
बता दें कि झूंसी के छिबैयां गांव में बृहस्पतिवार को तेंदुआ आ गया था। 10 घंटे की जद्दोजहद के बाद उसे शेखर के घर से पकड़ा गया। देर शाम कानपुर के चिड़ियाघर से आए पशु चिकित्सक डाॅ. नासिर ने उसे ट्रैंकुलाइजर के जरिये बेहोश किया था। उसके बाद उसे पकड़ा गया। करीब पांच महीने से सुदनीकला, सैदाबाद और झूंसी में तेंदुआ की दहशत थी। वह कई लोगों को जख्मी कर चुका था। शुक्रवार को भी तेंंदुए ने दो लोगों को जख्मी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें