फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : हेडफोन लगाकर बैठा रहा युवक, फ्लैट में लगी आग, फायरब्रिगेड ने किसी तरह पाया काबू

Sat, 17 Dec 2022 12:53 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

चौफटका स्थित सत्यम अपार्टमेंट में रहने वाले उत्कर्ष प्रताप सिंह(26) के फ्लैट में शुक्रवार को आग लग गई। वह हेडफोन लगाकर गाने सुनता रहा और धीरे-धीरे कमरे में धुआं भर गया।
विज्ञापन
आग लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौफटका स्थित सत्यम अपार्टमेंट में रहने वाले उत्कर्ष प्रताप सिंह(26) के फ्लैट में शुक्रवार को आग लग गई। वह हेडफोन लगाकर गाने सुनता रहा और धीरे-धीरे कमरे में धुआं भर गया। पड़ोसियों की सूचना पर फायरब्रिगेड पहुंची और फिर आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन


टना में रजाई व गद्दा जल गया है। उत्कर्ष की मां बैंककर्मी हैं और वह किसी काम से लखनऊ गई थीं। मां-बेटे प्रथम तल पर स्थित फ्लैट नंबर 207 में रहते हैं। शुक्रवार दोपहर 12 बजे के करीब पड़ोसियों ने सूचना दी कि फ्लैट नंबर 207 से बहुत तेजी से धुआं निकल रहा है। इस पर एफएसओ नागेंद्र द्विवेदी मयटीम मौके पर पहुंचे। 

वह काफी आवाज लगाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ने की कोशिश की तब जाकर भीतर से एक युवक निकला। फायरब्रिगेड धुएं वाले कमरे में घुसी तो पता चला कि उसमें रजाई-गद्दे में आग लगी थी। 
विज्ञापन


इसके बाद होज पाइप की लाइन बिछाकर किसी तरह आग पर काबू पाया। पुलिस के मुताबिक,उत्कर्ष ने पूछताछ में बताया कि बाहर से आने पर उसने ठंड के चलते कागज जलाकर हाथ तापे थे। इसके बाद वह हेडफोन लगाकर दूसरे कमरे में चला गया। 

इस दौरान कब आग लगी और धुआं कमरे में भर गया, इसका पता नहीं चल सका। जब बहुत तेजी से दरवाजा खटखटाया जाने लगा, तब भनक लगने पर वह बाहर निकला। एफएसओ ने बताया कि पूरे कमरे में जहरीला धुआं भर गया था। देर होने पर नुकसान ज्यादा हो सकता था। गनीमत रही कि समय रहते आग बुझा ली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें