करछना इलाके के नहर पुलिया के पास बुधवार को सुबह एक युवक खून से लथपथ मिला। उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने युवक को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। युवक का एक पैर कट गया है। आशंका जताई जा रही है कि चलती ट्रेन से गिरने से वह हादसे का शिकार हुआ है। उसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी सांसें थम गईं।
करछना थाना क्षेत्र के नहर पुलिया के पास ट्रेन हादसे में एक युवक का पैर कट गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस एंबुलेंस की मदद से उसे सीएचसी करछना ले गई। कुछ देर में युवक ने दम तोड़ दिया।
आशंका जताई जा रही है कि वह चलती ट्रेन से गिरा है। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि घायवल युवक अंकित उर्फ मोनू (22) पुत्र शेर बहादुर निवासी जगौती बरदहा का रहने वाला है। का एक पैर कट गया था। पुलिस उसे अस्पताल ले गई, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।