फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj: तिरंगा यात्रा में झंडा लहराते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत, डीजे पर बैठा था युवक

Fri, 26 Jan 2024 07:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

नैनी थाना क्षेत्र के मडोका मड़कोनी निवासी आदर्श पटेल (23) पुत्र ओमप्रकाश पटेल गांव से निकाली जा रही तिरंगा यात्रा में शामिल था। वह डीजे के ऊपर बैठा हुआ था। यात्रा तिगनौता के पास पहुंची थी तभी तिरंगा फहराने के दौरान वह हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
आदर्श पटेल। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनी थाना क्षेत्र के तिगनौता में हाईटेंशन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक तिरंगा यात्रा में शामिल डीजे पर चढ़कर तिरंगा लहराते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के मडोका मड़कोनी निवासी आदर्श पटेल (23) पुत्र ओमप्रकाश पटेल गांव से निकाली जा रही तिरंगा यात्रा में शामिल था। वह डीजे के ऊपर बैठा हुआ था। यात्रा तिगनौता के पास पहुंची थी तभी तिरंगा फहराने के दौरान वह हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। दुर्घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देख वहां हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

Prayagraj - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर नैनी पुलिस भी मौके पर पहुंची। लोगों ने पहले तो विरोध किया, लेकिन बातचीत के दौरान विरोध कर रहे लोगों को नैनी पुलिस ने समझा बूझकर शांत कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें