इलाके के दुबेपुर गांव में बृहस्पतिवार सुबह आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहे मजदूर की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। उधर मौके पर पुलिस पहुंची शव को चीरघर भेज दिया।

विज्ञापन
राममिलन दलित (54) मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार सुबह वह घर के बगल बगीचे में पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था। इसी बीच पेड़ के ऊपर से गुजरा हाईटेंशन तार मैं दौड़ रहे हाई वोल्टेज करंट की चपेट में वह आ गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को चीरघर भेज दिया।