मकान के एक हिस्सा में अधिवक्ता विपिन शुक्ला बतौर किराएदार रहते हैं। भदोही पुलिस मकान को खाली कराने के लिए बृहस्पतिवार को अल्लापुर पहुंची है। यह मकान मनीष मिश्र की पत्नी इंदू मिश्र के नाम पर दर्ज है। बताया जाता है कि मकान के एक हिस्से को अधिवक्ता विपिन शुक्ला ने बतौर किराए पर लिया है।
पू्र्व विधायक विधायक विजय मिश्र के भतीजे और भदोही के ब्लाक प्रमुख मनीष मिश्र के कुर्क मकान को कुर्क करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस अल्लापुर पहुंची है। गैंगस्टर एक्ट के तहत भदोही जिला प्रशासन के आदेश पर ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्र का अल्लापुर में स्थित आलीशान मकान कुर्क किया जाएगा।
विज्ञापन
मकान के एक हिस्सा में अधिवक्ता विपिन शुक्ला बतौर किराएदार रहते हैं। भदोही पुलिस मकान को खाली कराने के लिए बृहस्पतिवार को अल्लापुर पहुंची है। यह मकान मनीष मिश्र की पत्नी इंदू मिश्र के नाम पर दर्ज है। बताया जाता है कि मकान के एक हिस्से को अधिवक्ता विपिन शुक्ला ने बतौर किराए पर लिया है। किरायादारी का विवाद होने के बाद न्यायालय मे वाद दाखिल किया गया था, जिसका मुकदमा अधिवक्ता और मकान मालकिन इंदू मिश्रा के बीच चल रहा है।
जिलाधिकारी भदोही ने पिछले साल ही मकान को कुर्क करने का आदेश जारी किया था लेकिन मामला अदालत में विचाराधीन होने के कारण अनुपालन नहीं हो पाया था। अब पुलिस ने किराएदार को मकान खाली करने का अल्टीमेटम दिया है। इसके साथ ही कुर्की की तैयारी शुरू कर दी है।