फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : युवक ने होटल में बुलाकर युवती से किया दुष्कर्म, बिजनेस पार्टनर बनाने के नाम पर 11 लाख रुपये भी लिए

Fri, 01 Dec 2023 10:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज के नैनी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने पुलिस को बताया कि जौनपुर जनपद के नेवढि़या थाना के गांव कसियांव निवासी संतोष कुमार ने करीब पांच महीने पहले प्रोडक्ट बेचने की एक कंपनी में बिजनेस पार्टनर बनाने के नाम पर उससे 11 लाख रुपये लिए।
विज्ञापन
girl crime, rape demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनेस पार्टनर बनाने के नाम पर युवक ने एक युवती से 11 लाख रुपये ले लिए। कार्यालय के उद्घाटन की बात कहकर फूलपुर बुलाया और होटल के एक कमरे भोजन में नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाकर दुष्कर्म किया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर शुक्रवार को जेल भेज दिया।

विज्ञापन


प्रयागराज के नैनी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने पुलिस को बताया कि जौनपुर जनपद के नेवढि़या थाना के गांव कसियांव निवासी संतोष कुमार ने करीब पांच महीने पहले प्रोडक्ट बेचने की एक कंपनी में बिजनेस पार्टनर बनाने के नाम पर उससे 11 लाख रुपये लिए। काफी समय बीत गया और कंपनी नहीं शुरू हुई तो उसने रुपये मांगे। इस पर वह टालमटोल करता रहा।

आरोप है कि कुछ दिन पहले संतोष कुमार ने उसे फूलपुर में कंपनी के कार्यालय के उद्घाटन का बहाना बनाकर फूलपुर बुलाया। जब वह फूलपुर पहुंची और संतोष से मुलाकात हुई तो उसने बताया कि ऑफिस तैयार नहीं है, इसलिए उद्घाटन आज नहीं होगा। आरोपी ने इफको पुलिस चौकी के पास होटल रेडरोज में कमरा बुक कराया और रात रुकने के लिए कहा।
विज्ञापन


युवती उसके झांसे में आ गई और वहां रुक गई। आरोप है कि युवक ने भोजन में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे खिला दिया। जब वह बेहोश हो गई तो उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान वह बेहोश हो गई तो युवक ने उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया। युवती ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। इंस्पेक्टर फूलपुर दीनदयाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार को आरोपी को नरई नहर की पुलिया के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें