फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे : स्टेशन पर इलाज के लिए नहीं करना होगा इंतजार, प्रमुख स्टेशनों पर 24 घंटे तैनात रहेंगे चिकित्सक

Mon, 20 Mar 2023 03:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रेलवे स्टेशन या चलती ट्रेन में किसी यात्री की तबीयत खराब होती है तो उसका इलाज पहले के मुकाबले ज्यादा जल्दी होगा। उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन अपने प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर चिकित्सकों की 24 घंटे के लिए शिफ्ट वार तैनाती करने जा रहा है।
विज्ञापन
डाक्टर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे स्टेशन या चलती ट्रेन में किसी यात्री की तबीयत खराब होती है तो उसका इलाज पहले के मुकाबले ज्यादा जल्दी होगा। उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन अपने प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर चिकित्सकों की 24 घंटे के लिए शिफ्ट वार तैनाती करने जा रहा है। इसकी शुरूआत प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल आदि प्रमुख रेलवे स्टेशनों से होगी।

मौजूदा समय अगर ट्रेन में किसी यात्री की तबीयत आदि खराब होती है तो ट्रेन में मौजूद चेकिंग स्टाफ यात्री से संबंधित जानकारी कामर्शियल कंट्रोल को भेजता है। कंट्रोल द्वारा फिर इसकी जानकारी रेलवे अस्पताल या रेलवे के स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सकों तक पहुंचाई जाती है। कभी कभार इस प्रक्रिया में विलंब हो जाने की वजह से चिकित्सकों के आने तक ट्रेन संबंधित स्टेशन से अपने अगले पड़ाव के लिए रवाना हो जाती है।

विज्ञापन


इस समस्या को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने प्रयागराज, कानपुर, अलीगढ़, मिर्जापुर आदि प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर रेलवे स्टेशन पर ही 24 घंटे डाक्टरों की तैनाती की तैयारी शुरू की है। स्टेशनों पर तीन शिफ्ट में चिकित्सकों की तैनाती होेगी। हालांकि यह चिकित्सक रेलवे के न होकर अनुबंध के आधार पर रखे जाएंगे। इसके लिए रेलवे द्वारा ई ऑक्शन जल्द ही निकाला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें