उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी गुलाम हसन के शिवकुटी में रसूलाबाद मेहंदौरी स्थित मकान को सोमवार को जमींदोज कर दिया गया। इस दौरान उसके भाई और भाजपा अल्संख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष राहिल हसन ने कहा कि उनके परिवार का गुलाम हसन से कोई तालमेल नहीं था।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी गुलाम हसन के शिवकुटी में रसूलाबाद मेहंदौरी स्थित मकान को सोमवार को जमींदोज कर दिया गया। इस दौरान उसके भाई और भाजपा अल्संख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष राहिल हसन ने कहा कि उनके परिवार का गुलाम हसन से कोई तालमेल नहीं था। गुलाम बचपन से ही काफी कट्टर था और आपराधिक प्रवृत्ति का था। उसके चलते परिवार के लोगों की छवि समाज में खराब हुई है।
विज्ञापन
कहा कि अगर पुलिस गुलाम हसन का एनकाउंटर करती है तो वह उसकी लाश तक नहीं लेंगे। कहा कि सीसीटीवी देखकर पहले तो यकीन नहीं हुआ कि उनका भाई भी ऐसा काम कर सकता है। कहा कि गुलाम ने परिवार के लोगों की बात कभी नहीं मानी। उसके चलते परिवार को आज यह दिन देखना पड़ रहा है।